
Volkswagen आज पेश करेगी बड़ी पुनर्गठन योजना, नौकरियों और प्लांट पर हो सकता है असर
जर्मन ऑटो दिग्गज Volkswagen के सीईओ ओलिवर ब्लूम आज कंपनी के सुपरवाइजरी बोर्ड के सामने एक बड़ी पुनर्गठन योजना पेश करने वाले हैं। इस योजना में बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौती, प्लांट बंद करने और निवेश घटाने जैसे कड़े कदम शामिल हो सकते हैं।







